19 Apr 2024, 06:12:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने बताया क्‍यों नहीं किया केजरीवाल के साथ गठबंधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 5:33PM | Updated Date: Mar 7 2019 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा से पहले गठबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। आम चुनाव में मिलकर लड़ने के फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सभी घटक दल गठबंधन की राह पर हैं।
 
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन क्यों नहीं हुआ। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'हमारी पार्टी और उसके सभी घटक दल गठबंधन की राह पर हैं। दिल्ली में गठबंधन को लेकर हमारे शीर्ष नेतृत्व ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि यहां अकेले चुनावी मैदान में उतरा जाएगा। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरना चाहते थे।
 
गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ संपर्क में थे। हालांकि, दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बन पाई। गठबंधन न होने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'ऐसे समय जब पूरा देश मोदी-शाह को हराना चाहता है, कांग्रेस, बीजेपी विरोधी वोटों को बांटकर बीजेपी की मदद कर रही है। ऐसी अफवाहें हैं कि कांग्रेस का बीजेपी के साथ गुप्त समझौता है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली कांग्रेस-बीजेपी गठबंधन के खिलाफ लड़ने को तैयार है। जनता इस नापाक गठबंधन को हराएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »