20 Apr 2024, 13:09:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलवामा हमले को दुर्घटना बताकर बोले दिग्‍गी - हिम्‍मत है तो केस दर्ज करें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2019 12:06PM | Updated Date: Mar 6 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पुलवामा हमले को एक दुर्घटना बताकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बीजेपी ने घेरना शुरु कर दिया है। इस पर दिग्विजय सिंह ने दो टूक कहा है कि किसी में हिम्मत है तो वो उनपर केस दर्ज करके दिखाएं। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पुलवामा हमले को दुर्घटना बताने वाले अपने बयान पर अड़िग हैं। 
 
उनके इस बयान पर बीजेपी ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। लेकिन कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने बयान से मुकर नहीं रहे हैं अब तो उन्होंने बीजेपी के सामने चुनौतीपूर्ण लहले में कहा कि अगर किसी में हिम्मत है तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर के दिखाएं। 
 
दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना करार दिया था. इसके बाद बीजेपी उनपर हमलावार हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के कई नेताओं और मंत्रियों ने दिग्विजय सिंह के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही उनके इस बयान पर पार्टी को पाकिस्तान परस्त तक कह डाला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »