19 Apr 2024, 19:57:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एयर स्ट्राइक पर नहीं होनी चाहिए राजनीति : सलमान खुर्शीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 1:21PM | Updated Date: Mar 5 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एटा। पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि वायु सेना द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक  पर किसी तरह की राजनीति नही होनी चाहिए। खुर्शीद ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक पर  राजनीति नही होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि इस मुद्दे पर आम चर्चा नही होनी चाहिये। इससे देश के बाहर गलत संदेश जायेगा। हमारा दुश्मन भी सोचेगा कि हम आपस मे एक नही है। 
 
एयर स्ट्राइक के बारे में कांग्रेस नेताओं द्वारा सबूत मांगे जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘मैं ये मानता हूं कि लोकतंत्र में जो कुछ भी होता है वो बात कुछ सीमा तक ठीक है। जो भी वास्तविकता है वो जनता को बतानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा ‘‘इस समय ऐसे सवाल न पूंछे तो अच्छा है। क्योंकि एक सवाल से पचासों सवाल निकलते है लेकिन यदि उनके पास(सरकार के पास) कोई जानकारी है तो वो भी जनता के सामने आनी चाहिए। दुख: इस बात का है कि सरकारी पक्ष से प्रयास किया जा रहा है कि वो इसका राजनीतिकरण करके इसका फायदा उठाये।’’       
 
खुर्शीद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ  देश मे साझा मोर्चा बनाने का संकेत देते हुए कहा कि इस सरकार से हटाना है। जनता चाहती है कि देश में एक सुलझी सरकार होनी चाहिये। इसमें किसका कितना योगदान होगा कितना अधिकार होगा ये हम आपस मे बैठकर तय कर लेंगे। हम एक मिले जुले प्रयास की तरफ आगे बढ़ रहे है। उम्मीद है कि जनता का भी समर्थन हमारे इस प्रयास को मिलेगा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके लिए हर बड़ी कुर्बानी देने को तैयार हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »