19 Apr 2024, 11:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP मंत्री बोले - अगर मोदी फिर PM नहीं बने, तो संसद पर हमला कर सकता है पाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 11:57AM | Updated Date: Mar 5 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर बीजेपी नेता और असम के वित्तमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बने, तो पाकिस्तान भारतीय संसद और असम विधानसभा में हमला कर सकता है। भारत पाकिस्तान के हमले का जवाब भी नहीं दे पाएगा। पीएम मोदी ही पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। 
 
असम में एक रैली को संबोधित करते हुए हिमंत ने कहा, सिर्फ नरेंद्र मोदी ही भारतीय संसद और असम विधानसभा को आतंकी हमले से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान को मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है। नया भारत पाकिस्तान के हमले का जवाब दे सकता है। हेमंत बिस्वा शर्मा असम के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। 
 
शर्मा ने कहा, पुलवामा आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की तारीफ करने वाले 130 लोगों को असम में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने वालों के सामने कांग्रेस खुद को सरेंडर कर रही है। अगर हम बीजेपी के नेतृत्व में एकजुट नहीं हुए, तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोग एक दिन हमारी सभ्यता और संस्कृति को तबाह कर देंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »