20 Apr 2024, 01:58:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक बार फिर विवादों में घिरे सिद्धू - अभिनंदन को लेकर कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2019 3:56PM | Updated Date: Mar 4 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को पंजाब के अमृतसर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां सिद्धू ने पाकिस्तान की गिरफ्त से छूटकर आए विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर सिद्धू एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर आ गए। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 'अगर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बहाल नहीं होती तो अभिनंदन जैसी घटनाएं फिर से सामने आएंगी। हम चाहते हैं भारत मां का कोई भी बेटा अपनों से ना बिछड़े। दोनों देशों के बीच आज जो तनाव का माहौल चल रहा है, अगर वो इसी तरह जारी रहा तो विंग कमांडर अभिनंदन जैसी घटनाए फिर से सामने आ सकती हैं। 
 
अगर ये तनाव जारी रहा तो दोनों देश उस रास्ते पर आगे बढ़ जाएंगे, जहां से पीछे लौटना फिर मुश्किल हो जाएगा। मैं आज भी अपनी उस बात पर कायम हूं, कि कुछ लोगों की कायराना हरकत के लिए पूरे देश या उसकी जनता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।' अपने बयान को लेकर सिद्धू एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »