20 Apr 2024, 12:22:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2019 11:37AM | Updated Date: Mar 4 2019 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहराइच से बीजेपी की बागी नेता और सांसद सावित्री बाई फुले ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।  सावित्रीबाई फुले के साथ ही फतेहपुर से पूर्व सांसद राकेश सचान भी कांग्रेस में शामिल हुए। सचान फतेहपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद रहे हैं। कांग्रेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में शनिवार को सावित्रीबाई फुले और राकेश सचान कांग्रेस परिवार का हिस्सा बन गए।
 
पार्टी ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरदित्य सिंधिया ने दोनों नेताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 में सावित्रीबाई बीजेपी के टिकट पर बहराइच से निर्वाचित हुई थीं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर अपनी उपेक्षा करने और समाज में बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »