16 Apr 2024, 20:37:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले - सिचुएशन जो भी हो...पटना साहिब से ही लडूंगा चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2019 4:54PM | Updated Date: Mar 3 2019 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। अभिनेता और बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को साफ किया कि हालात कैसे भी हों आने वाले लोकसभा चुनाव में वह पटना साहिब से ही मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा - सिचुएशन कोई भी हो लोकेशन वही रहेगी।  शत्रुघ्न ने अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के चुनाव मैदान में उतरने के बारे में यह कहकर रहस्य बनाए रखा कि 'वक्त आने दो सब पता चल जाएगा।' राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पिछले दिनों लखनऊ आए शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लंबी बातचीत करके कई अटकलों को हवा दे दी थी हालांकि पार्टी की तरफ से इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया गया और शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस मुद्दे पर मीडिया से कोई बात नहीं की।
 
इस मुलाकात के बाद कहा जा रहा था कि शायद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा बसपा गठबंधन में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं। पूनम सिन्हा के चुनाव मैदान में उतरने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'पूनम बहुत दिन से सामाजिक कार्यों में व्यस्त है। लोग चाहते भी हैं कि वह चुनाव लड़ें, लेकिन मैं उनके आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में न तो इनकार कर रहा हूं और न ही इकरार।
यह पूछे जाने पर कि क्या पूनम को सपा बसपा गठबंधन में समाजवादी पार्टी की तरफ से टिकट की कोई पेशकश हुई है, उन्होंने कहा, 'वक्त आने दो दोस्त सब कुछ साफ हो जायेगा।' यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने मौजूदा लोकसभा क्षेत्र पटना साहब से ही चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया, 'सिचुएशन कोई भी हो लोकेशन वही रहेगी।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »