28 Mar 2024, 22:07:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जैश का बचाव करने पर जावेद अख्तर ने पाक विदेश मंत्री को लगाई लताड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2019 12:40PM | Updated Date: Mar 3 2019 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक हालिया इंटरव्यू में पुलवामा हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने से इनकार किया। उन्होंने हमले के पीछे जैश का हाथ होने के सबूत मांगे हैं। बता दें 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें करीब 40 जवान शहीद हो गए थे।
 
इस हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी। अब महमूद के बयान पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने तगड़ा पलटवार किया है। शनिवार को जावेद अख्तर ने महमूद कुरैशी के सबूत मांगने पर उनसे तीखा सवाल किया। जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में कहा, बस करिए मिस्टर कुरैशी। मसूद अजहर को छुड़ाने के लिए हमारा प्लेन हाइजैक करके कांधार ले जाया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »