29 Mar 2024, 07:41:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलवामा हमले पर भारत को मिला रूस का साथ - रक्षा मंत्री ने की सीतारमण से बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2019 12:32PM | Updated Date: Mar 3 2019 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेइ शोयगू ने देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को फोन कर पुलवामा आतंकवादी हमले पर अपनी संवेदनाएं जताई हैं। इसके अलावा शोयगू ने भारत-रूस सैन्य सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से रविवार अल सुबह निर्मला सीतारमण को फोन किया गया जिसके बाद उन्होंने ये जानकारी एएनआई न्यूज एजेंसी को दी। बता दें कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाक में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »