20 Apr 2024, 01:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल की कमी महसूस कर रहा है देश : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2019 1:57AM | Updated Date: Mar 3 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़े तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश इस समय राफेल की कमी महसूस कर रहा है लेकिन यह पहले स्वार्थनीति के कारण भारत में नहीं आ पाया। श्री मोदी ने यहां समाचार चैनल इंडिया टूडे के एक कार्यक्रम में कहा,‘‘राफेल की कमी आज देश ने महसूस की है। आज हिंदुस्तान एक स्वर में कह रहा है कि अगर हमारे पास राफेल होता, तो क्या होता ? राफेल पर पहले स्वार्थनीति के कारण और अब राजनीति के कारण देश का बहुत नुकसान हुआ है।

’’ प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘मैं इन लोगों को स्पष्ट कहता हूं कि मोदी विरोध करना हो तो जरूर करिए, हमारी योजनाओं में कमियां निकालिए, उनका क्या असर हो रहा है, क्या नहीं हो रहा है,इस पर सरकार की आलोचना करिए। आपका हमेशा स्वागत है, लेकिन देश के सुरक्षा हितों का, देश के हित का विरोध मत करिए।’’ श्री मोदी ने कहा,‘‘आप ये ध्यान रखिए कि मोदी विरोध की इसी जिद में मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकियों को, आतंक के सरपरस्तों को सहारा न मिल जाए, वो और मजबूत न हो जाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »