28 Mar 2024, 17:14:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने की तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 5:58PM | Updated Date: Feb 28 2019 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को यहां साउथ ब्लॉक में तीनों सेना के प्रमुखों के साथ बैठक की। रक्षा सूत्रों के अनुसार तीनों सेना के प्रमुखों ने बुधवार को पाकिस्तानी वायु सेना के विमानों के भारतीय सीमा में घुसने के मद्देनजर सैन्य बलों की तैयारियों के संबंध में रक्षा मंत्री को जानकारी दी।
 
सूत्रों ने बताया कि सीतारमण को विशेष रूप से पाकिस्तानी विमानों द्वारा भारतीय वायु सीमा के उल्लंघन को लेकर वास्तविक स्थिति की जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री को आज शाम होने वाली सुरक्षा मामलों की समिति में इस बारे में जानकारी देनी है। भारतीय वायु सेना के विमानों के मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शिविर को ध्वस्त करने के बाद से भारतीय सेना तथा वायु सेना विशेष तौर पर सतर्क है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »