26 Apr 2024, 00:57:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संकट के समय में मोदी का कार्यकर्ताओं को संबोधित करना हास्यापद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 2:59PM | Updated Date: Feb 28 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ को संबोधन को हास्यास्पद करार देते हुए गुरूवार को कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हैं।
 
मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ ऐसे समय में जब जंगी संकट के बादल छाए हैं व देश को नेतृत्व की सख़्त जरूरत है, वैसे में पीएम मोदी द्वारा देश की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय अपनी पार्टी की चिन्ता करते हुये बीजेपी वर्करों को सम्बोधित करना हास्यास्पद ही नहीं बल्कि देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है।’’         
 
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान का हवाई हमला सेना ने कल नाकाम कर दिया जो बड़ी राहत की बात है। लेकिन देश की वायुसेना का एक जांबाज अफसर पाकिस्तान के कब्जे में है। यह चिन्ताजनक है। उन्होंने कहा, ‘‘उस पायलट की सकुशल वापसी के लिये सरकार को पूरी जी-जान लगा देने की जरूरत है तभी देश को चैन मिलेगा।’’ 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »