28 Mar 2024, 22:07:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गम के माहोल में राजनीति कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 12:05PM | Updated Date: Feb 28 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि जब पूरा देश अपने जाबाज़ विंग कमांडर की सुरक्षित वापसी का इंतज़ार कर रहा है तो वह सत्ता में वापसी के लिए राजनीतिक कार्यों में व्यस्त हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रंजीतसिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को ट्वीट किया - देश जाबांज, विंग कमांडर अभिन्दन की अविलंब सुरक्षित वापसी को व्याकुल है और प्रधान सेवक सत्ता वापसी को। कांग्रेस ने आज होने वाली महत्वपूर्ण कार्य समिति की बैठक और रैली को स्थगित दिया। देश और सभी राजनीतिक दल सशस्त्र सेनाओं के साथ हैं। पर मोदी जी वीडियो कांफ्रेंस का रिकॉर्ड बनाने को बेचैन हैं।
 
गौरतलब है कि कल पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ने के दौरान भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनन्दन लापता हो गए थे लेकिन बाद में पाकिस्तान ने दावा किया कि वह उसके कब्ज़े में है। इस बीच मोदी का आज देशभर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ को एक साथ वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करने का कर्यक्रम है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »