17 Apr 2024, 02:17:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वायुसेना ने पुलवामा हमले का ईंट का जवाब पत्थर से दिया : सदानंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2019 10:57PM | Updated Date: Feb 26 2019 10:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिह ने पाकिस्तान के अन्दर घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के  ठिकानों पर वायुसेना की कार्रवाई की सराहना करते हुये आज कहा कि  पुलवामा हमले का सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। सिंह ने यहां कहा कि पाकिस्तान के अन्दर घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के  ठिकानों पर वायुसेना की कार्रवाई की सराहना करते हुये आज कहा कि  पुलवामा हमले का सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। उन्होंने कहा, ह्यह्यहम सेना को  सलाम करते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पुलवामा  हमले के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष  ने केन्द्र सरकार को हर कार्रवाई का खुला समर्थन दिया था। आज वायुसेना  ने पुलवामा हमले का बदला लेकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सिंह ने कहा कि आतंकवाद समाज और हर देश के लिये  नुकसानदायक है। पूरे विश्व को मिलकर इसके खात्मे के लिये कार्रवाई करनी  चाहिये।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »