25 Apr 2024, 10:36:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2019 10:52PM | Updated Date: Feb 26 2019 10:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू।  पाकिस्तान में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में जैश ए-मोहम्मद के शिविरों पर मंगलवार को भारतीय वायु सेना की कार्रवाई के कुछ घंटो बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के जम्मू में राजौरी, पुंछ तथा जम्मू सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की। रक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘‘पाकिस्तान सेना ने जम्मू, राजौरी तथा पुंछ जिले के 50 से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों में मोर्टार से गोले दागे।’’ सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने शाम साढ़े पांच बजे से 120 एमएम के मोर्टारों से आम लोगों के घरों को निशाना बनाया।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे, स्वाचालित तथा भारी हथियारों से पुंछ जिले के कृष्णा गटी, बालाकोट, खरी कर्मरा, मनकोट, तारकुंडी, राजौरी जिले के कलक, बाबा खोरी, कलसियां, लाम तथा झांगर तथा जम्मू जिले के पल्लनवाला, लालीली में गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »