25 Apr 2024, 07:00:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना के पश्चिम दक्षिण कमान का अलंकरण समारोह शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 8:27PM | Updated Date: Feb 22 2019 8:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर।  राजस्थान के अलवर में  इटाराना छावनी क्षेत्र में आज सेना के पश्चिम दक्षिण कमान का दो दिवसीय अलंकरण समारोह आज से शुरू हुआ। सेना के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वाल रेजिमेंट की ओर से दयाराम जोशी के नेतृत्व में बैंडवादन से हुई। समारोह के शुरू में 69 मीडियम रेजिमेंट द्वारा मलखम्ब पर जवानों ने अद्भुत करतब  दिखाए। उसके बाद 26 मराठा लाइट इन्फेंट्री के जवानों ने झांझ पथक किया जिसमें जवानों ने हाथो से झांझ बजाकर ओर ढोल नगाड़े पर नृत्य किया और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। समारोह में 61 कैवलरी के जवानों ने घुड़सवारी का प्रदर्शन करते हुए पहले घुड़दौड़ की रेस दिखाई और घोड़े पर बैठकर हैरतअंगेज करतब दिखाए।
 
आर्मी सर्विस कोर की तरफ से मोटर साइकिल पर जवानों ने जो हैरतअंगेज करतब दिखाए, उससे दर्शक अचंभित रह गये। इसके बाद सेना के जवानों की ओर से आतंकवादियों द्वारा बंधक बाये आम नागरिक को बचाने का प्रदर्शन किया। जवानों ने हेलीकॉप्टर के ऊपर से रस्सी के माध्यम से उतरकर आतंकवादी का खात्मा किया और एक युवक को बचाया। इस अवसर पर कार्यक्रम में करतब दिखाने वाले जवानों को सेना के अधिकारियों ने सम्मानित किया। आज रात को पुरस्कृत सैनिकों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे इसके अलावा कल मुख्य पुरस्कार समारोह आयोजित किया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »