28 Mar 2024, 23:21:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

2 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े हैकथॉन के फाइनल को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 5:38PM | Updated Date: Feb 22 2019 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा हैकथॉन ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन’ का फाइनल दो मार्च को देश के 48 केन्द्रों पर होगा जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक साथ संबोधित करेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नेतृत्व में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित इस तीसरे हैकथॉन में दो लाख से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं जो पहले हैकथॉन से पांच गुना अधिक बड़ा है। पहले हैकथॉन में चालीस हज़ार छात्रों ने भाग लिया था। 
 
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस अवसर पर एक विडियो संदेश भी जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह यह हैकथॉन नवाचार और मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देकर इसे सफल बना रहा है इस तरह प्रधानमंत्री मोदी के देश के विकास का सपना पूरा हो रहा है। 
 
उच्च शिक्षा सचिव आर. सुब्रमण्यम और ए.सी.आई.टी.सी. के अध्यक्ष डॉ अनिल सहस्त्रबुद्धे ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि दुनिया के किसी देश में इतना बड़ा हैकथॉन कहीं नहीं आयोजित किया जाता है। भारत में यह इतना इतना लोकप्रिय होता जा रहा है कि तीन साल के भीतर ही इसका पांच गुना विस्तार हुआ। इस बार उद्योग जगत ने इसमें भागीदारी की है इसमें 34 हज़ार से अधिक टीमें भाग ले रही हैं और 52 हज़ार से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई, 500 से अधिक प्रॉब्लम्स प्राप्त हुए। सॉफ्टवेयर संस्करण का फाइनल दो तीन मार्च को होगा जिसमें 1300 से अधिक टीमें 48 विभिन्न केन्द्रों पर 36 घंटे लगातार प्रोब्लम्स को सुलझाएंगे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »