24 Apr 2024, 03:53:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात,BJP को दिया अल्टीमेटम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 3:53PM | Updated Date: Feb 22 2019 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को उसके सहयोगी दल आंख दिखाने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर तो लंबे समय से भाजपा से मोर्चा खोल रखे हैं, लेकिन मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल का रुख भी अब बदलने लगा है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भेंट करने के बाद अनुप्रिया पटेल ने अब भाजपा को अल्टीमेटम दिया है। 
 
उन्होंने कहा कि हमारे बात करने का समय अब समाप्त हो गया है। अब तो अपना दल कोई भी फैसला लेने को स्वतंत्र है। इनके तेवर से लग रहा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर से भाजपा बड़ा झटका लगने वाला है। अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल ने बीजेपी को जो अल्टीमेटम दिया था, उसकी मियाद खत्म हो चुकी है।
 
अपना दल की संरक्षक अनुप्रिया पटेल और अध्यक्ष आशीष पटेल ने कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लंबी बैठक की है। प्रियंका के आवास पर हुई बैठक में दोनों नेताओं ने कांग्रेस से गठबंधन की संभावनाओं पर व्यापक विचार विमर्श किया है। अनुप्रिया-आशीष की प्रियंका के साथ हुई करीब तीन घंटे की मैराथन बैठक में उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सभी संभावनाओं पर विचार किया गया। अंतिम निर्णय के लिए दोनों नेताओं ने कांग्रेस से एक हफ्ते का समय मांगा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »