28 Mar 2024, 22:26:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंक का प्रर्याय पाकिस्तान को सबक सिखाया जायेगा : अर्जुनराम मेघवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 11:27AM | Updated Date: Feb 20 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि आतंकवाद का पर्याय बने पाकिस्तान को सबक सिखाया जायेगा। मेघवाल मंगलवार रात यहां पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पुलवामा की यह घटना बेहद गम्भीर है और केन्द्र सरकार ने इसका माकूल जवाब देने के लिए भारतीय सशस्त्र सेनाओं को स्वतंत्र कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत माता का मस्तक नीचा नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पांच स्थाई सदस्यों में से चार सदस्य आज भारत के साथ खड़े है। भविष्य में आतंक का पर्याय बने पाकिस्तान को सबक सिखाया जाएगा। जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर चार जन चेतना एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित शहीद सम्मान एवं श्रद्धांजलि सभा में मेघवाल तथा अन्य लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में कर्नल हेम सिंह शेखावत, कर्नल आर.सी. शर्मा, स्क्वार्डन लीडर लक्ष्मीनारायण वर्मा, डिप्टी कमाण्डेन्ट सी. एस. यादव, डिप्टी कमाण्डेन्ट नारायण सिंह खिंची, एडवोकेट कुलदीप शर्मा, एडवोकेट मुमताज अली भाटी सहित कई लोग मौजूद थे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »