28 Mar 2024, 20:10:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कायर लोग आतंकवादी हमले करते हैं : पीयूष गोयल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 3:06PM | Updated Date: Feb 16 2019 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। केन्द्रीय रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायराना कृत्य करार दिया। गोयल शुक्रवार को प्रयागराज ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन के साथ प्रयाग पहुंचे। इस ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम शुरू करने से पहले हमले में अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बहादुर जवानों की शहादत को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आतंकवादी हमारे मन में दहसत पैदा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वे शायद यह नहीं जानते हम भारतीय किसी भी कायरता पूर्वक गतिविधयों (आतंकवादी हमले) का दृढ़ता से सामना करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी भारतीय का मनोबल कमजोर नहीं है। ऐसे कितने ही हमलों की कोशिश की जाए, भारत का नागरिक उसका सामना अथक विश्वास के साथ करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी। उन्होंने कहा कि भारत एसी घिनौनी आतंकवादी हरकतों का माकूल जवाब देगा। कायरों को इसका भुगतान करना होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »