19 Apr 2024, 16:59:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन देशों के दौरे पर रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 1:00PM | Updated Date: Feb 16 2019 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज स्पेन, मोरक्को और बुल्गारिया की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं। सुषमा इस दौरे पर इन देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों एवं आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इसे लेकर संवाददाताओं से कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 16 से 19 फरवरी तक बुल्गारिया, मोरक्को और स्पेन की यात्रा पर रहेंगी। सुषमा स्वराज अपनी यात्रा के प्रथम चरण में 16 से 17 फरवरी तक बुल्गारिया जाएंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह किसी भारतीय विदेश मंत्री की बुल्गारिया की पहली यात्रा है।
 
बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद की यूरोपीय देशों की यात्रा के 6 महीने बाद यह यात्रा हो रही है। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान सोफिया के साउथ पार्क में बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडव के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती समारोह के तौर पर हुआ था।
 
सुषमा 17 से 18 तक मोरक्को का दौरा करेंगी। इस दौरान वह अपने मोरोकन समकक्ष नासिर बोरिटा और मोरक्को के राजा मोहम्मद VI से से मिलेंगी। इस यात्रा के दौरान आतंकवाद के खिलाफ तीन समझौता ज्ञापनों (Mou) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। मोरक्को की यह यात्रा भारत के साथ अफ्रीकी महाद्वीप के साथ पनप रहे बेहतर रिश्ते का उदाहरण है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »