29 Mar 2024, 15:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गांव पहुंच रहे शहीदों के शव, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धाजंलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 10:30AM | Updated Date: Feb 16 2019 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पुलवामा में गुरुवार को आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों के पार्थिक शरीर अब उनके गांव पहुंचने लगे हैं। वहीं सरकार ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया वरिष्ठ अधिकारियों और नेतृत्व के साथ परामर्श के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि इस हमले का बदला लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सेना को कार्रवाई की इजाजत दे दी गई है। समय, स्थान और स्वरूप क्या हो इसकी सेना को इजाजत है। वहीं हमले के सिलसिले में पुलिस ने अवंतीपुरा में सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आत्मघाती हमले की योजना से जुड़े होने के संदेह में इन युवकों को पुलवामा और अवंतीपुरा से हिरासत में लिया। फिदायीन की पहचान आदिल अहमद के रूप में की गई। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे हमले की योजना एक पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने बनाई थी जो जैश ए मोहम्मद का सदस्य है। कामरान, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अवंतीपुरा तथा त्राल इलाके में सक्रिय है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »