नई दिल्ली। संसद के मौजूदा सत्र का आज आखिरी दिन है। संसद के परिसर में राफेल डील को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष की राहुल गांधी की अगुवाई में ये प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में लोकसभा में चौकीदार चोर के नारे लगे।
लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थागित कर दी है। सदन के भीतर माहौल के हंगामेदार रहने की संभावना है को संसद परिसर में विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अलग अलग दलों के नेता खासतौर से टीएमसी और टीडीपी के सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस प्रदर्शन में सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल है। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए उन्हें ब्लफमास्टर कहा है।