18 Apr 2024, 07:17:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल मामले पर लोकसभा में फिर हंगामा - कार्यवाही स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 12:12PM | Updated Date: Feb 12 2019 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राफेल मामले पर हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल बाधित हुआ और सदन की कार्यवाही करीब 20 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रश्नकाल आरंभ करने की घोषणा की और सदस्यों से प्रश्न पूछने के लिए कहा। इसबीच कांग्रेस के कुछ सदस्य सदन के बीचोंबीच आकर ‘वी वांट जेपीसी’ का नारा लगाने लगे। नारों के बीच ही कई सदस्यों ने सवाल पूछे। 
 
नारेबाजी तेज होने पर अध्यक्ष ने कांग्रेस के सदस्यों को कड़ी फटकार लगायी और कहा कि वे भी सत्ता में रह चुके हैं। उनका व्यवहार कतई उचित नहीं है। उनका आचरण जिम्मेदार विपक्ष का आचरण नहीं है। उनसे ऐसे ‘स्तरहीन’ आचरण की अपेक्षा नहीं है। अध्यक्ष की फटकार के बीच तेलुगु देशम पार्टी के सांसद भी सदन के बीचोंबीच आ गए। 
 
इस पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 11:45 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सोलहवीं लोकसभा का यह सत्रहवां एवं अंतिम सत्र है और बुधवार को इस सत्र का अंतिम दिन है। सोमवार को अंतरिम बजट पर चर्चा के बाद लेखानुदान मांगे पारित हो चुकी हैं। मंगलवार को वित्त विधेयक पारित कराया जाना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »