18 Apr 2024, 06:39:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिका से इलाज करवाकर भारत लौटे अरुण जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2019 10:15AM | Updated Date: Feb 10 2019 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका में इलाज करवाकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली स्वदेश लौट आए हैं। जेटली ने ट्वीट करके स्वदेश लौटने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि घर वापस आकर खुश हूं। अरुण जेटली कुछ हफ्तों से अमेरिका में अपना इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान भी वह देश के राजनीतिक हालात पर नजर बनाए हुए थे। इस दौरान वो कई मुद्दों पर ब्लॉग लिखकर अपनी राय भी जाहिर करते थे।
 
उनकी अनुुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का प्रभार देख रहे मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। बजट सत्र 13 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि 66 वर्षीय जेटली के शरीर में कैंसर की पहचान हुई थी। इसके लिए एक सर्जरी की जरूरत थी जिसके चलते वह पिछले महीने न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। उससे पहले 14 मई 2018 को जेटली का दिल्ली के एम्स में गुर्दा प्रतिरोपण भी किया गया था। 
 
टि्वटर पर अरुण जेटली के आने की सूचना मिलते ही उनके फॉलोवर शुभकामना संदेश दे रहे हैं। किसी ने Welcome Back Sir तो किसी ने Get well soon and take care sir लिखा है। सुधीर शुक्‍ला ने लिखा है- 'भगवान आपको हमेशा स्‍वस्‍थ रखें.' सुभ्रकांत पांडा ने अरुण जेटली की स्‍पीडी रिकवरी की कामना की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »