29 Mar 2024, 17:28:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति ने 42 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से किया सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 6:05PM | Updated Date: Feb 6 2019 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
नई दिल्ली। कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आज यहां देश के जाने माने 42 कलाकारों को वर्ष 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में संगीत, नाटक, नृत्य, वादन एवं गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन कलाकारों को सम्मानित किया। इन कलाकारों को पुरस्कार में एक लाख रुपए का चेक, ताम्र पत्र और अंग वस्त्रम प्रदान किया गया।
 
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा एवं संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष शंकर सेन एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। संगीत क्षेत्र से 11 कलाकार, पारंपरिक कला से 10 कलाकार, नृत्य और रंगमंच से नौ-नौ कलाकार तथा दो कलाकारों को संयुक्त रुप से पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा विजय वर्मा तथा संध्या पुरेचा को संपूर्ण योगदान और स्कॉनरशिप वर्ग में सम्मानित किया गया।
 
पुरस्कार पाने वाले प्रमुख कलाकारों में रमा वैद्यनाथन (नृत्य), रमाकांत गुंदेचा और उमाकांत गुंदेचा (ध्रुपद गायन), राजेंद्र प्रसन्ना (बांसुरी), हेमा सहाय (अभिनय), बापी बोस (निर्देशन),सुजाता महापात्रा (ओडिशी नृत्य) और शोभा केसर (कथक) आदि शामिल हैं। लोककला, पारंपरिक कला, मुखौटा नृत्य और आदिवासी संगीत आदि के क्षेत्र में भी पुरस्कार दिए गए। इन कलाकारों का चयन गत वर्ष इम्फाल में अकादमी की आम परिषद् की बैठक में किया गया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »