24 Apr 2024, 12:19:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गठबंधन को चुना तो सप्ताह में छह दिन होंगे नए सीएम, रविवार को छुट्टी : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2019 11:58AM | Updated Date: Jan 31 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अपनी जीत को दोहराने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करने लखनऊ पहुंचे। उन्होंने तीन बार जय श्री राम के नारे के साथ भाषण की शुरुआत की। शाह ने कहा कि प्रयागराज में करोड़ों संत बैठे हैं, उन तक हमारी आवाज पहुंचनी चाहिए। उन्होंने उप्र में बसपा और सपा के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि जितने गठबंधन करने हैं, कर लो। मायावती, अखिलेश, अजित सिंह, कांग्रेस और भी जितने लोग बचे हैं उन्हें भी मिला लो, लेकिन जीत हमारी तय है। हमें 50 फीसदी की लड़ाई लड़नी है।
 
बसपा और सपा गठबंधन पर अमित शाह ने कहा कि ये जातिवाद का गठबंधन है। ये भ्रष्टाचार का गठबंधन है, ये डर का गठबंधन है। ये हमारे कार्यकताओं का डर है, जिससे ये गठबंधन हुआ है। हम जीते तो पीएम गाजे-बाजे के साथ बनेगा। मोदी जी बनेंगे, लेकिन अगर गठबंधन जीता तो तो मैं बताता हूं सरकार कैसे बनेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को बहनजी पीएम बनेंगी, मंगलवार को अखिलेशी, बुधवार को ममता, गुरुवार को शरद पवार, शुक्रवार को देवगौड़ा, शनिवार को स्टालिन पीएम बनेंगे और रविवार को सरकार छुट्टी पर चली जाएगी। 
 
2जी थे तब 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए, अब तो 3जी हैं
शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो कांग्रेस में टू-जी थे सोनिया गांधी और राहुल गांधी, तब देश में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए। अब प्रियंका के रूप में थ्री-जी भी आ गया, तो खुद सोचो क्या होगा। शाह ने कहा कि जब देश में यूपीए की सरकार थी तो आतंकवादी आते थे और हमारे जवानों को मारकर चले जाते थे, लेकिन जब से देश में मोदी सरकार बनी है हमने पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »