24 Apr 2024, 02:51:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पहले राहुल से, अब प्रियंका से बौखलाए मोदी : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2019 4:10PM | Updated Date: Jan 25 2019 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सक्रिय राजनीति में आने का जबरदस्त असर है और इसी कारण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी तथा उसके नेता बौखलाहट में उल्टी सीधी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि वाड्रा के सक्रिय रूप से राजनीति में आने का लोगों में गहरा असर हो रहा है। इसी प्रभाव को देखते हुए  मोदी और भाजपा नेता घबरा गये हैं और बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का बयान भी इसी का परिणाम है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी पहले राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से बौखलाए थे और अब वह वाड्रा के कांग्रेस महासचिव बनने से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी खुद को बहुत लोकप्रिय बताते हैं तो उन्हें  वाड्रा के कारण बौखलाना नहीं चाहिए। उन्हें प्रियंका या राहुल से परेशान होने की बजाय अपना दल संभालना चाहिए और अपने नेताओं को उल्टा सीधा बोलने से रोकना चाहिए।
 
यह पूछने पर कि वाड्रा लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी, शर्मा ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना उचित नहीं है। कांग्रेस ने वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी सचिव बनाया है और तब से ही अटकलें लगायी जा रही हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »