29 Mar 2024, 00:46:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में कोहरे का बढ़ा प्रकोप, 10 ट्रेनें देरी से, उड़ानों पर भी असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 10:36AM | Updated Date: Jan 18 2019 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोहरे ने शुक्रवार सुबह उत्तर भारत के कई राज्यों में परिवहन सेवाओं को बाधित किया। ट्रेनों के साथ-साथ हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। कई शहरों में धुंध की चादर सुबह ही बिछ गई थी। कोहरे के कारण  दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे बजे से विमानों का प्रस्थान पूरी तरह रुक गया । 
 
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे से कैट 3 सी लागू है, जिसके कारण विमानों का प्रस्थान पूरी तरह से रुक गया। सुबह छह बजे के बाद कुछ ही विमान यहां उतर सके हैं। उन्होंने बताया कि सिंगापुर से आ रहे एक विमान को उतरने के लिए अन्यत्र भेजा गया है। सात बजे तक विमान सेवाएं बाधित रहीं। 
 
इसी प्रकार दिल्ली से चलने वाली और दिल्ली आने वाली ट्रेनें लेट हैं। प्रयागराज में सुबह ही घना कोहरा छा गया। राजधानी दिल्ली में तो प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब स्तर तक पहुंच गया है। लोधी रोड इलाके में पीएम 2.5 का स्तर 500 और पीएम 10 का स्तर 484 तक पहुंच गया। दोनों ही खतरनाक स्तर पर हैं। 
 
पहाड़ों में वेदर सिस्टम के ऐक्टिव होने के बाद दिल्ली को 20 जनवरी से इस ठंड से राहत मिलेगी और मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। उस समय पूर्व की तरफ से हवाएं आएंगी, जिससे नमी और तापमान दोनों बढ़ जाएंगे। इस दौरान दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना भी बनी हुई है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »