17 Apr 2024, 03:59:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीमा पर पुख्ता होगी चौकसी, सैटेलाइट से होगी निगरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 10:25AM | Updated Date: Jan 18 2019 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीमाओं की सुरक्षा किसी भी देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक होती है। भारत के लिए सीमाओं की सुरक्षा की चुनौती और भी बढ़ जाती है, क्योंकि हमारे पड़ोसी देशों से अक्सर घुसपैठ और आतंकी हमलों की कोशिशें होती रहती हैं।
 
गुरुवार को सरकारी बयान में बताया गया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत अन्य देशों से लगने वाली सीमाओं को और पुख्ता करने में गृह मंत्रालय की मदद के लिए एक खास सैटलाइट लॉन्च करेगा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे स्वीकार कर लिया है और 5 वर्षों में लागू करने का प्रस्ताव है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »