29 Mar 2024, 17:46:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेनाध्यक्ष की पाक को चेतावनी - हम सख्त कदम उठाने हिचकेंगे नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 3:11PM | Updated Date: Jan 15 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने आज पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है कि आतंकी गतिविधियों के खिलाफ भारतीय सेना सख्त कदम उठाने से नहीं हिचकेगी। आज आर्मी डे पर अपने संबोधन के दौरान रावत ने कहा कि भारत की पश्चिमी सीमा से लगा देश आतंकी समूहों को समर्थन करता है और सेना इससे कारगर तरीके से निपट रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर से लगी भारत-पाक सीमा पर नैतिक दबदबा सुनिश्चित कर रहे हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि पूर्वी सेक्टर के बॉर्डर पर शांति बनाए रखने के लिए नई गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है।
 
इसी बीच आज जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने सुबह 10 बजे छोटे हथियारों व भारी क्षमता वाले हथियारों का इस्तेमाल कर सुंदरबनी सेक्टर में अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, भारतीय सेना इसका मजबूती के साथ मुंहतोड़ जवाब दे रही है। कठुआ के हीरापुर सेक्टर में पाक सेना की फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट विनय प्रसाद शहीद हो गए हैं। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »