29 Mar 2024, 17:35:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

श्रीनगर : शोपियां में तीसरे दिन भी जनजीवन प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 3:07PM | Updated Date: Jan 15 2019 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को तीसरे दिन भी जनजीवन प्रभावित रहा। कुलगाम में शनिवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में अल-बद्र के कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गए थे। हालांकि, दो दिनों तक आंशिक रूप से जनजीवन प्रभावित रहने के बाद आज भी जिले में जनजीवन प्रभावित रहा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में किसी भी पार्टी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था।

भले ही शोपियां में किसी भी अलगाववादी संगठन द्वारा कोई हड़ताल का आह्वन नहीं किया गया, लेकिन दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि कुलगाम में आज दुकानें खुली रहीं। जिले में सड़कों से वाहन नदारद रहे,केवल निजी वाहनों को चलते हुए देखा गया। आतंकवादी संगठन अल-बद्र के शीर्ष कमांडर जीनत-उल-इस्लाम के मारे जाने पर उसके मूल निवास स्थान सगुन गांव, शोपियां और उसके आस-पास के इलाकों में पूर्ण रूप से बंद का असर देखा गया।

सरकारी कार्यालयों और बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। शैक्षणिक संस्थान सर्दियों की छुट्टियों के कारण बंद रहे। हालांकि ट्यूशन और कोंचिग सेंटर में आज सामान्य रूप से कामकाज चल रहा है। किसी भी प्रकार की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर इंटरनेट मोबाइल सेवाओं को स्थगित कर दिया गया।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »