17 Apr 2024, 03:02:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रेड यूनियन हड़ताल का दूसरा दिन, हेल्‍मेट पहनकर बस चला रहे हैं ड्राइवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2019 9:54AM | Updated Date: Jan 9 2019 9:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सेंट्रल ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है। पश्चिम बंगाल सरकार ने ड्राइवरों को हेलमेट पहनने की सलाह दी है। जाधवपुर में रोडवेज बसों ड्राइवर हेलमेट पहनकर बस चलाते दिखे। यहां सियालदाह-लक्ष्मीकांतपुर और डायमंड हार्बर सेक्शन पर ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार इस रूट पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन ओवरहेड वायर पर केले के पत्ते फेंक दिए है। सामान्य सेवाओं को बहाल करने के लिए ओवरहेड वायर से केले के पत्तों को हटाने के लिए टॉवर वैन को पहले ही भेज दिया गया है। सियालदह डिवीजन के अन्य सेक्शन में सामान्य सेवाएं चालू हैं।
 
वहीं, मुंबई में सार्वजनिक परिवहन सेवा बेस्ट के 32,000 से अधिक कर्मचारी मंगलवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उनकी यह हड़ताल ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के दिन ही शुरू हुई। इससे करीब 25 लाख दैनिक यात्री प्रभावित हुए। हालांकि मध्‍य रेलवे ने बेस्ट कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए ट्रेनों की अतिरिक्‍त सेवा बढ़ाने का ऐलान किया है, लेकिन देखना है कि इससे आम लोगों को कितनी राहत मिलती है। दूसरी तरफ बैंकों का कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। यूनियनों ने सरकार पर श्रमिकों विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। 
 
बता दें कि हड़ताली यूनियनों ने आरोप लगाया है कि सरकार ने श्रमिकों के मुद्दों पर उसकी 12 सूत्री मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। उनका यह भी कहना है कि श्रम मामलों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में गठित मंत्रियों के समूह ने दो सितंबर, 2015 के बाद यूनियनों को वार्ता के लिए एक बार भी नहीं बुलाया है। ये यूनियनें श्रम संघ कानून 1926 में प्रस्तावित संशोधनों का भी विरोध कर रही हैं। उनका कहना है कि इन संशोधनों के बाद यूनियनें स्वतंत्र तरीके से काम नहीं कर सकेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »