29 Mar 2024, 00:09:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रिया दत्त, राहुल को लिखा पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 5:58PM | Updated Date: Jan 7 2019 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इस मामले में उन्होंने पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। वह मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ती आई हैं। प्रिया दत्त के इंकार के बाद अब पार्टी किसी नए उम्मीदवार को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि पार्टी किसी फिल्मी सितारे को इस सीट से चुनाव लड़ा सकती है।
 
लोकसभा चुनाव न लड़ने के पीछे उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि निजी वजहों और पार्टी के अंदर चर रही गुटबाजी को देखते हुए वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस की बैठक होनी है जिसमें लोकसभा चुनावों को लेकर बातचीत होगी। महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस का मिलकर चुनाव लड़ना तय हो चुका है। दोनों पार्टियां 20-20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बाकी की आठ सीटें अन्य सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। मालूम हो कि महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »