28 Mar 2024, 13:39:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अगला चुनाव बीजेपी ही जीतेगी, मजबूर नहीं मोदी सरकार मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 12:11PM | Updated Date: Jan 7 2019 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिलवासा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस, अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रस्तावित महागठबंधन पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि अगला लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत राजग ही जीतेगा, क्योंकि देश की जनता मजबूर नहीं बल्कि मजबूत सरकार चाहती है।
 
शाह ने अपने गृहराज्य गुजरात के दक्षिण क्षेत्र से लगे इस केंद्रशासित शहर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी बिगुल फूंकते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस, बसपा, त्रृणमूल और वाम दल समेत कई विपक्षी दल अवैध घुसपैठियों को वोट बैंक के लिए बचाना चाहते हैं पर फिर से सरकार बनने पर देश से एक-एक घुसपैठियों को बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, आज-कल मैं जहां भी जाता हूं, मोदी-मोदी के नारे सुनता हूं। हमारी जीत सुनिश्चित है।
 
हमारे नेता मोदी हैं पर वे लोग महागठबंधन की बात करते हैं जिसका न कोई नेता है, न नीयत का पता है न कोई सैद्धांतिक सहमति है। वह केवल मोदी हटाओ की बात करते हैं। इनमें से एक, बसपा की नेता मायावती जी तो यहां तक कह रही है कि देश को मजबूर सरकार की जरूरत है। पर ऐसा नहीं है जनता मजबूर नहीं बल्कि मजबूत सरकार चाहती है जो मोदी और भाजपा के सिवाए और कोई नहीं दे सकता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »