29 Mar 2024, 11:41:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल का हमला - किसानों की जिंदगी को मुश्किल बना रही BJP

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2019 12:37PM | Updated Date: Jan 4 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगातेेे हुए गुरूवार को कहा कि किसान देश के लोगों के जीवन रक्षक हैं लेकिन मोदी सरकार उनकी जिंदगी को मुश्किल बना रही है।  राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा - मोदीजी के शासन में नब्बे हजार रुपए निवेश करने के बाद किसानों को सिर्फ चार सौ पचास रुपए मिल रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री किसानों के कर्ज माफ नहीं कर रहे हैं और दूसरी ओर वह फसल बीमा योजना के नाम पर अपने 'सूट बूट' वाले मित्रों को लूटने का लाइसेंस देकर किसानों की कमर तोड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा - किसान देश के लोगों के जीवन रक्षक हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार उनकी जिंदगी को मुश्किल बना रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »