17 Apr 2024, 01:55:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा चुनाव से पहले 20 राज्‍यों में 100 रैलियों करेंगे पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2019 4:03PM | Updated Date: Jan 3 2019 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले पीएम मोदी 20 राज्यों की कुल 100 रैलियों को संबोधित करेंगे। वह इन सभी सभाओं में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 106वें अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे और इसके पश्चात गुरदासपुर के पुड्डा मैदान में विशान जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 
भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 106वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन आगामी तीन जनवरी से सात जनवरी तक पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में होगा। इस अवसर पर मोदी देश-विदेश से यहां पहुंचे करीब तीन हजार वैज्ञानिकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को भी संबोधित करेंगे। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत संचालित संस्था भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन (आईएससीए) द्वारा एलपीयू आयोजित की जा रही भारतीय विज्ञान कांग्रेस-2019 का विषय है ‘विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में भारत का भविष्य’।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »