19 Apr 2024, 20:55:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल पर लोकसभा में भारी हंगामा, जेटली ने किया राहुल पर पलटवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 3:31PM | Updated Date: Jan 2 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राफेल मुद्दे पर लोकसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए इंटरव्यू को भी पूर्व नियोजित बताया। राहुल ने कहा कि मोदी ने अपने इंटरव्यू में राफेल से जुड़े एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री के साक्षात्कार का कुछ हिस्सा सुना। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि राफेल पर उनसे किसी ने सवाल नहीं पूछा, उन पर आरोप नहीं लगाया। मैं सदन में कहना चाहता हूं कि पूरा देश उनसे राफेल पर सवाल पूछ रहा है। उन्होंने अपने साक्षात्कार में राफेल के सवाल पर जवाब क्यों नहीं दिया। राफेल की प्रक्रिया क्या थी? उसका दाम क्या था? कितना पैसा लगा इस डील में? यही तीन सवाल हम शुरुआत से पूछ रहे हैं। 

 
राहुल के जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाजपा की तरफ से मोर्चा संभाला। जेटली ने सदन को बताया कि ये देश का दुर्भाग्य है कि सबसे पुराने पार्टी के नेता को राफेल जेट विमान के बारे में कुछ पता ही नहीं है। देश के कुछ परिवारों को पैसे का गणित समझ आता है उनका देश की सुरक्षा के कोई ताल्लुक नहीं है। उन्होंने कहा कि कई रक्षा सौदों के साजिशकर्ता आज हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। 
 
जेटली ने कहा कि राफेल विमान देश की जरूरत है ताकि सेना को मजबूती मिल सके। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने हमें एक बार फिर निराश किया है क्योंकि हमें इनसे उम्मीद थी कि ये कुछ पुख्ता बातें सदन में रखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्य वक्ता ने सब कुछ झूठ बोला है, पिछले छह माह से इस मामले में बोला गया हर शब्द फर्जी और झूठा है। 
 
इससे ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (अन्नाद्रमुक) और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा करने के चलते बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए फिर स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने हंगामे के बीच शून्यकाल का संचालन किया और आधार एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2018 पेश किया गया। पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद, अन्नाद्रमुक और तेदेपा के सदस्यों ने अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। महाजन ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »