25 Apr 2024, 17:13:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जयवीर शेरगिल ने की राहुल गांधी से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 6:27PM | Updated Date: Dec 27 2018 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों और मोदी सरकार की विफलताओं को जनता को बीच में ले जाने के उद्देश्य के साथ कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। डेढ़ घंटे की इस मुलाकात के बारे में जयवीर शेरगिल ने बताया कि मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर बात हुई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान और जवान पर फोकस करते हुए लोगों के बीच जाएगी जबकि देश की मोदी सरकार अली बनाम बजरंगबली के आधार पर देश को बांटने की साजिश रच रही है। इसी साजिश को फेल करने के लिए कांग्रेस हर उस किसान का मुद्दा उठाएगी जिसे उसकी फसल का वाजिब समर्थन मूल्य नहीं मिलता और हर उस बेरोजगार युवा के कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी जिसे मोदी के मंत्री पकौड़े बेचने की सलाह देते हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »