20 Apr 2024, 15:01:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

धर्म संसद में शामिल होंगे मोहन भागवत और अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 1:59PM | Updated Date: Dec 27 2018 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। प्रयाग में विश्व हिंदू परिषद की 31 जनवरी से एक फरवरी तक चलने वाली धर्म संसद में राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होने वाले हैं। इस दौरान दोनों की किला स्थित अक्षयवट के दर्शन के साथ संगम तट पर जाने की योजना भी है। इस संबंध में मेला प्रशासन ने विहिप नेताओं से बात भी की है। 
 
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा की मानें तो संघ प्रमुख और भजपा अध्यक्ष को धर्म सांसद का आमंत्रण दिया जाएगा। संघ प्रमुख अभिभावक की तरह शामिल होंगे। हालांकि अभी कौन शामिल होगा कौन नहीं यह कहना जल्दबाजी है। विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया, ‘‘जो प्रमुख लोग शामिल होंगे उन्हें संगमतट और अक्षयवट घुमाने की योजना है। यह विशुद्ध संतों की सभा है। इसमें बौद्ध, सिख, जैन ,रविदासी और रैदासी संत शामिल होंगे। भारत के अलावा भूटान, नेपाल, बांग्लादेश से भी कई लोग कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »