23 Apr 2024, 18:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोकसभा चुनाव से पूर्व ऐप से उपलब्धियां गिनाएगी मोदी सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 10:46AM | Updated Date: Dec 27 2018 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अधिकारियों के मुताबिक शहरी क्षेत्रों के विकास की सारी योजनाओं जैसे स्मार्ट सिटी, हाउजिंग फॉर ऑल, अमृत, स्वच्छ भारत और हृदय के तहत होने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जियो टैग करके एक खास ऐप के माध्यम से लोगों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे लोगों को उन योजनाओं की जानकारी और उनके क्रियान्वयन की जानकारी मिल सकेगी।
 
अधिकारियों ने बताया कि शहरी एवं आवास विकास मंत्रालय के हिस्से में सर्वाधिक फ्लैगशिप स्कीम हैं और ऐप भी यही मंत्रालय बना रहा है। उनके मुताबिक इसका डेटा जनवरी 2019 से आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान छिपाने की शर्त पर इकनॉमिक टाइम्स को बताया कि हम इस राय पर पहुंचे थे कि हमें कोई भी चीज छिपाने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक सारी योजनाओं के तहत उपलब्धियां गिनाए जाने योग्य हैं और डेटा प्लैटफॉर्म को जनता के लिए खोले जाने से शासन के अंदर पारदर्शिता ही बढ़ेगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »