20 Apr 2024, 03:23:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजस्थान में गहलोत सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, 23 मंत्री लेंगे शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2018 10:08AM | Updated Date: Dec 24 2018 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में नवनिर्वाचित अशोक गहलोत सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार यानी आज जयपुर स्थित राजभवन में होगा। दिल्ली में हुई बैठकों और काफी मशक्कत के बाद गहलोत मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम फाइनल हो चुके हैं। दरअसल मंत्रियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।

नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस मंत्रिमंडल में राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक भी शामिल है। इससे पहले 17 दिसम्बर को जयपुर के अल्बर्ट हॉल में अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सभी विधायकों को सोमवार को शपथ ग्रहण के लिये सूचित कर दिया है। 


ये विधायक बनेंगे कैबिनेट मंत्री
बी डी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, मास्टर  भंवर लाल मेघवाल, लालचंद कटारिया, रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, उदय लाल अंजाना, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद।
 
राज्य मंत्री
गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवरसिंह भाटी, सुखराम विश्वनोई, अशोक चांदणा, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, राजेंद्र सिंह यादव और सुभाष गर्ग।
 
राजस्‍थान के हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्‍त सफलता मिली। पार्टी को 99 सीटें मिली हैं, जबकि घटक दलों के साथ मिलकर यह संख्‍या 101 है। यहां कांग्रेस की जीत के बाद भी सीएम पद को लेकर काफी समय तक सस्‍पेंस रहा और फिर गहलोत को सीएम और पायलट को डिप्‍टी-सीएम बनाने का फैसला लिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »