19 Apr 2024, 20:17:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल लव जिहाद : बीजेपी में शामिल हुए हदिया के पिता केएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 4:17PM | Updated Date: Dec 18 2018 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केरल की 26 साल की हदिया द्वारा इस्लाम कबूल करने और मुस्लिम प्रेमी से शादी करने का विरोध करने वाले हदिया के पिता केएम अशोकन बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। केएम अशोकन की बेटी अखिला के हदिया बन जाने का मामला देशभर में चर्चा का विषय रहा था। हदिया के पिता के साथ ही बीजेपी ने भी इस मामले को जोर-शोर से उठाते हुए लव जिहाद बताया था। 
 
केरल के रहने वाले केएम अशोकन की बेटी ने 2016 में इस्लाम धर्म अपनाते हुए अपना नाम हदिया कर लिया था। 26 साल की हदिया ने अपने मुस्लिम प्रेमी से शादी कर ली थी। हदिया के पिता केएम अशोकन ने इसे लव जिहाद बताते हुए विरोध किया था। उन्होंने कोर्ट में मामला दायर कर कहा था कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है। केरल हाईकोर्ट ने हदिया की शादी निरस्त करने का आदेश दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »