25 Apr 2024, 11:58:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'अक्टूबर' मूवी रिव्‍यू: अरसे बाद पर्दे पर बेहतरीन लव स्टोरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 11:40AM | Updated Date: Apr 13 2018 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन साल की पहली फिल्म 'अक्टूबर' से एंट्री मारी है। वरुण धवन और बनीता संधू की फिल्म अक्टूबर शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर को ही दर्शकों का काफी अच्छा रिसपॉन्स मिला था और वे फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ। फिल्म भारत में लगभग 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

फिल्म 30-40 करोड़ रुपये में बनी है और उम्मीद की जा रही है कि पहले हफ्ते में फिल्म 25 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। शूजीत सरकार की ये फिल्म बेहद खूबसूरत है। फिल्म की कहानी आपको आखिर तक बांधे रखेगी। जूही चतुर्वेदी की कहानी को शूजीत सरकार ने जिस सादगी और अंदाज से पेश किया, वो वाकई काबिले तारीफ है। लेकिन अगर आप हार्डकोर मसाला ढूंढने की कोशिश करेंगे, तो ये फिल्म आपको उदास कर सकती है। 

फिल्म में मुख्य किरदार दानिश वालिया (वरुण धवन) यानी डैन और श्यूली (बनीता संधू) हैं। डैन और श्यूली एक होटल में ट्रेनी हैं। फिल्म में बनीता बेस्ट परफॉर्मर हैं, लेकिन वरुण अपने टेंपरामेंट की वजह से परेशान रहता है। कभी गेस्ट की बदतमीजी पर उन्हें गुस्सा आता है, तो कभी बार-बार सफाई का काम मिलने पर अपने मैनेजर से लड़ता है। वरुण फिल्म में 20-22 साल के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में उनका गर्म मिजाज वरुण पर काफी सूट कर रहा है। डैन और श्यूली की आपस में ज्यादा नहीं बनती। लेकिन श्यूली का एक्सीडेंट डैन की जिंदगी बदल देता है। और फिर शुरू होता है फिल्म का क्लाइमैक्स। 
 
फिल्म में वरुण, बनीता और गीतांजली सभी ने बेहतरीन काम किया है। वरुण का रोल फिल्म में काफी अहम है। कॉमेडी से हटके फिल्म में वरुण ने कुछ नया ट्राई किया, जो कि दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है। वहीं, बनीता संधू को फिल्म में ज्यादा डायलॉग नहीं दिए गए, वह अपने एक्सप्रेशन से ही फिल्म में इंप्रेस करती हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »