25 Apr 2024, 17:34:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्‍म 'ए जेंटलमैन' आज रिलीज हो रही है। इस फिल्‍म में  सिद्धार्थ पहली बार डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ हैं बॉलीवुड की बबली गर्ल जैकलीन फर्नांडिस। यह फिल्म आपको आमतौर पर दिखने वाली जुड़वा फिल्म से हटकर लगेगी। वजह इसमें टिपिकल हिंदी फिल्मों की तरह एक किरदार को कमजोर और दूसरे को मजबूत नहीं दिखाया गया है। ना ही एक को चोट लगे तो दूसरे को दर्द होने वाली कहानी है। यह एक जैसी शक्ल वाले दो लोगों की कहानी है। जो आइडेंटी मिस्टेकन का शिकार हो जाते हैं। कहानी गौरव (सिद्धार्थ), काव्या और ऋषि की है। राज और डीके ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।
 
दोनों डायरेक्टर्स ने फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को दूसरा एक्शन हिरी बनाने की कोशिश की है।कहानी की बात करें तो गौरव एक सीधा सादा लड़का है जो स्पीड लिमिट में गाड़ी चलाता है, खाना बनाता है और दूसरों की बहुत इज्जत करता है। उसकी जिंदगी में काव्या (जैकलीन) की एंट्री होती है जो उसके सपनों की रानी है। लेकिन काव्या को गौरव बहुत सेफ लड़का लगता है। उसे अपने लिए ऐसा लड़का चाहिए जो थोड़ा सा रिस्की हो और एडवेंचर करता हो। वहीं ऋषि (सिद्धार्थ का डबल रोल) कुछ ऐसा करता है जिसकी वजह से जासूस उसे पकड़ना चाहते हैं।
 
यहीं से आइडेंटिटी मिस्टेकन की शुरुआत होती है और जासूस ऋषि की बजाए गौरव को पकड़ लेते हैं। फिल्म में आपको सुनील शेट्टी नजर आएंगे जिन्होंने काफी समय बाद स्क्रीन पर वापसी की है। शेट्टी ऋषि के गॉडफादर होने के साथ ही कर्नल हैं।सुनील ही ऋषि को पकड़कर लाने का निर्देशक देते हैं।  फिल्म में सिद्धार्थ और जैकलीन के बीच किसिंग सींस भी फिल्माए गए हैं जो काफी समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »