24 Apr 2024, 16:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा  की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' सिनेमा हॉल में रिलीज हो गई है। वैसे तो इम्तियाज डिफरेंट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं  लेकिन इस बार वो रोमांटिक कॉमेडी लेकर आए है। जब हैरी मेट सेजल से दर्शकों ने जब वी मेट जैसी लव स्टोरी की उम्मीद बांध रखी है और इस बार इम्तियाज ने कुछ वैसी ही लव स्टोरी परोसी है। किसी और के प्यार में भाग रहे हैं और मिल कोई और जाता है। इम्तियाज अली की फिल्मों में लव स्टोरी सीधी नहीं होती। इनकी फिल्मों में हीरोइन की सगाई किसी और से होती है लेकिन सात फेरे वो किसी और के साथ लेती है। 'जब हैरी मेट सेजल' में भी लव स्टोरी उलझी हुई है। गुजराती सेजल की सगाई लंदन में  होती है। लेकिन सगाई के बाद सेजल की अंगूठी यूरोप में खो जाती है।  ऐसे में सेजल अपनी अंगूठी ढूंढने के लिए यूरोप में ही घूमती रहती है। अंगूठी ढूंढने में वो पंजाबी टूरिस्ट गाइड हैरी की मदद लेती है। अंगूठी मिलती है या नहीं ये तो आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा लेकिन अंगूठी के साथ - साथ वो अपना दिल भी खो बैठती है। सेजल और हैरी को एक-दूसरे से प्यार होने लगता है। सेजल हैरी के लिए अपनी सगाई तोड़ती है या नहीं ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। 

फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' अगर आप देखने जाएंगे तो फिल्म के साथ आप यूरोप के मुफ्त दर्शन करेंगे। फिल्म में कैमरा वर्क कमाल का है। यूरोप को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है। इम्तियाज अली ने इस बार प्रेम को कॉमेडी के साथ परोसा है। युवाओं को उनकी ये फिल्म जरूर पसंद आएगी। फिल्म के तीन-चार गाने बहुत अच्छे बने हैं। 
 
पूरी फिल्म हीरो-हीरोइन के इर्द-गिर्द है। फिल्म में शाहरुख और अनुष्का ने बेहतरीन एक्टिंग की है। शाहरुख पंजाबी टोन में बोलते  हुए कमाल कर रहे हैं और अनुष्का गुजराती कुड़ी के रोल में जंच रही हैं। शाहरुख और अनुष्का के फैन्स को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'जब हैरी मेट सेजल' पहले दिन में 30-35 करोड़ का बिजनेस आसानी से करेगी। 
 
करीब 90 करोड़ की लागत से बनी जब हैरी मेट सेजल को अलग अलग तरह के राइट्स से अच्छी कमाई हो चुकी है।  जब हैरी मेट सेजल भारत में  करीब 3000 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई  है। सिनेमाघरों में शाहरुख़ की फिल्म को लेकर क्रेज़ को देखते हुए एडवांस बुकिंग भी अच्छी रही। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »