24 Apr 2024, 05:52:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुबंर्इ। आज सिनेमाघरों में ‘इंदु सरकार’, ‘मुबारकां’ सहित चार फिल्में रिलीज हो रही हैं। फिल्म ‘इंदु सरकार’ को लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज़ को मंजूरी दे दी। मधुर भंडारकर की ‘इंदु सरकार’ इमरजेंसी पर आधारित है। ये फिल्म इस वजह से विवादों में थी क्योंकि आरोप है कि इस फिल्म में कांग्रेस के कई बड़े नेताओँ की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज को रोकने वाली याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह फिल्म कानून के दायरे में एक ‘‘कलात्मक अभिव्यक्ति’’ है। इस फिल्म में कीर्ति कुल्हारी और नील नीतिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं।
 
इसके अलावा आज अनिल कपूर की फिल्‍म मुबारकां भी रिलीज हो रही है। यह एक रोमांस कॉमेडी फिल्‍म है। इस फिल्‍म में अनिल कपूर, अर्जून कपूर, इलियाना डीक्रूज और आथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। अर्जुन कपूर इस फिल्म में डबर रोल करते दिखेंगे। ये फिल्म कुल 2350 स्क्रीन पर भारत में रिलीज हो रही है। 
 
तिग्मांशु धुलिया की फिल्म ‘रागदेश’ भी आज रिलीज़ हो रही है. ‘रागदेश’ एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 1945 में लाल किले में आजाद हिंद फौज (आईएनए) के सैनिकों पर चले मुकदमों पर आधारित है फिल्म में कुणाल कपूर और मोहित मारवाह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण गुरद्वीप सिंह सप्पल ने किया है।
 
बारात कंपनी फिल्‍म भी आज रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म में सैयद अहमद अफजल द्वारा निर्देशित ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें संदीप धर, रनवीर कुमार  और अनुरिता झा मुख्य भूमिका में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »