28 Mar 2024, 21:24:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। राजकुमार राव और श्रुति हासन स्टारर यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जिसमें इसे उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में दर्शाया गया है। कैसी बनी है ये फिल्म, आइए पता करते हैं।

कहानी लखनऊ के दो परिवारों की है जहां पर फिल्म के मुख्य किरदार राजकुमार राव (गट्टू) और श्रुति हसन (बिन्नी) का परिवार आमने सामने रहता है। दोनों ही परिवारों में घनिष्ठ संबंध है और सुख-दुख के साथी हैं। आग चल कर गट्टू को बिन्नी से इश्क हो जाता है लेकिन रुढ़िवादी परंपराओं के चलते ये अपने परिवारों के सामने अपने प्रेम का इज़हार नहीं कर पाते हैं। दो परिवार के बच्चों के बीच प्यार पनपने पर एक तरह की अनकही पाबंदी है। और इन्हीं वजहों से उस मोहल्ले के लड़के रक्षाबंधन के दिन अपने घरों से कोसों दूर जाकर छुप कर अपना दिन बिताते हैं। जो भी अपने प्रेम का इज़हार मोहल्ले की लड़कियों से करने की कोशिश करता है उसकी कलाई पर राखी बांध दी जाती है। गट्टू इसी सोच का मारा है लिहाज़ा दोनों परिवार और दुनिया उसे बिन्नी का भाई मानने लगती है। इस बीच तमाम गलतफहमियां होती है जिसका निपटारा सुखद तरीके से फिल्म के क्लाइमेंक्स में हो जाता है। 

फिल्म का डायरेक्शन
रियल लोकेशंस की शूटिंग के साथ ही साथ कैमरा वर्क और सिनेमेटोग्राफी बढ़िया है। लखनऊ के कई हिस्सों की बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म का फर्स्ट हाफ बढ़िया है और सेकंड हाफ में आपको टिपिकल हृषिकेश मुखर्जी की फिल्मों के जैसे कन्फ्यूजन वाले पल देखने को मिलते हैं जिसे और सजाया जा सकता था, लेकिन कहानी को देखते रहने का मन करता है और अंततः रिजल्ट भी अच्छा लगता है लेकिन क्लाइमेक्स और बेहतर हो सकता था।

राजकुमार राव हैं फिल्म की जान
गट्टू के किरदार में राजकुमार राव ने एक बार फिर से जता दिया है कि अभिनय की बारिकियों को उन्होंने अपने छोटे से करियर में बड़े ही ध्यान से समझ लिया है। लखनऊ के एक ऐसा लड़का जिसका समय क्रिकेट और प्यार की बीच गुजरता है और किताबों में मन बिल्कुल नहीं लगता है, के किरदार में राव ने जान डाल दी है। 

श्रुति के रोल में दम नहीं
श्रुति हसन के किरदार पर मेट्रो हैंगओवर नजर आता है। काश थोड़ी बहुत मेहनत श्रुति अपने बोलने के लहज़े पर कर लेती तो मज़ा कुछ और हो सकता था।
फिल्म का नाम: बहन होगी तेरी 
डायरेक्टर: अजय पन्नालाल 
स्टार कास्ट: राजकुमार राव, श्रुति हसन, दर्शन जरीवाला, गौतम गुलाटी, हेरी टेंगरी, गुलशन ग्रोवर
अवधि: 2 घंटा 08 मिनट 
सर्टिफिकेट: U/A 
रेटिंग: 3 स्टार
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »