29 Mar 2024, 11:15:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बद्रीनाथ की दुल्हनिया : फुल बॉलीवुड मसाला फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2017 12:28PM | Updated Date: Mar 10 2017 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डायरेक्टर: शशांक खेतान
स्टार कास्ट: आलिया भट्ट, वरुण धवन, मोहित मारवाह, गिरीश कार्नाड, साहिल वैद 
 
कहानी: 
झांसी के रहने वाले बद्रीनाथ बंसल (वरुण धवन) को कोटा की रहने वाली वैदेही (आलिया भट्ट) से प्यार हो जाता है। वैदेही एक पढ़ी-लिखी लडक़ी है, वह अपने दिल की बात करती है, सबकी इज्जत करती है।
 
दोनों की सोच काफी अलग है। लेकिन दोनों साथ आगे बढ़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत होती है और एक मोड़ पर आकर पहुंचती है।
 
फिल्म देखकर निकली ऑडियंस की मानें तो वरुण और आलिया ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। दोनों की केमिस्ट्री इससे पहले भी दर्शकों को पसंद आई है। अपनी इसी केमिस्ट्री के दम पर वो एक बार फिर वही जादू चलाने में कामयाब दिख रहे हैं। 
 
अगर आपको वरुण धवन का मजाकिया अंदाज एक फिर देखना है या वरुण और आलिया की केमिस्ट्री आपको पसंद है तो फिल्म एक बार जरूर देख सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »