19 Mar 2024, 07:42:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मूवी रिव्यू: 'ओके जानू' की कहानी में नहीं है कोर्इ नयापन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2017 2:54PM | Updated Date: Jan 13 2017 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कलाकार : आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर, नसीरउद्दीन शाह, करन नाथ, लीला सैमसन
निर्देशक : शाद अली
 
‘साथिया’ और ‘झूम बराबर झूम’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके शाद अली ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। जैसा की नाम से ही साफ जाहिर हो रहा है कि ये एक लव स्टोरी है जिसमें श्रद्धा और आदित्य लीड रोल में हैं।
 
कहानी:
मनी रत्नम की तमिल फिल्म 'ओ कधल कनमणि' के रिमेक 'ओके जानू' में मुंबई में रहने वाले दो प्रेमियों आदित्य (आदित्य रॉय कपूर) और तारा (श्रद्धा कपूर) की लव लाइफ को दिखाया गया है।
 
आदित्य वीडियो गेम्स बनाता है और एक फेमस जज गोपी श्रीवास्तव (नसीरुद्दीन शाह) के घर में रहता है। आदित्य कुछ समय बाद अमेरिका जाने वाला है। तारा एक आर्किटेक्ट है और जल्द ही पेरिस जाने वाली है। दोनों के बीच प्यार हो जाता है, मगर ये दोनों शादी नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वो पहले लाइफ में सेटल हो जाएं।
 
तारा की शादी ना करने का अपना एक अलग कारण है, वहीं आदित्य लाइफ में कुछ बनना चाहता है इसलिए वह अभी शादी नहीं कर सकता। दोनों एक दूसरे से अलग होने से पहले कुछ समय साथ रहने का फैसला करते हैं और गोपी जज के घर ही रहने लगते हैं।
 
साथ रहने के दौरान दोनों को प्यार की हकीकत का पता चलता है। शादी के महत्व और सेटल होने की जरूरत का पता चलता है। मगर तारा अब भी पेरिस जाना चाहती है।
 
शाद अली निर्देशित इस फिल्म में एक क्रेजिनेस है। फिल्म का माहौल अच्छा है। फिल्म में एक्टिंग और संगीत भी अच्छा है। मगर सोचने और समझने लायक कोई नई चीज नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »